VISITORS

0 1 2 1 6 4

June 15, 2026 12:17 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 12:17 am

सिंगरौली : भाजपा की अनिवार्य कामकाजी बैठक सम्पन्न

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक व्यवस्था के अंतर्गत होने वाली प्रत्येक मास की जिलास्तरीय सांगठनिक बैठक जिला कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। यह बैठक जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पार्टी की सांगठनिक व्यवस्था व अखिल भारतीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत प्रत्येक मास की 7 तारीख तक मंडलों की कामकाजी बैठकें आयोजित होती हैं तथा उसके तुरंत बाद जिला स्तर की कामकाजी बैठकें करना अनिवार्य होता है।

बैठक का औपचारिक शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ तथा जिलाध्यक्ष ने बैठक के विषय बिंदु पर चर्चा की तथा आगामी कार्यक्रमों के विषय मे बताया। जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव जी ने प्रत्येक मंडलवार उनकी बैठकों तथा सम्पन्न हुये कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा प्रत्येक मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों ने उनके सम्पन्न हुये कार्यक्रमों तथा सांगठनिक गतिविधियों का वृत्त बैठक में प्रस्तुत किया। जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव ने प्रत्येक मंडल अध्यक्षों तथा मंडल प्रभारियों को निर्देशित किया कि कोई भी सक्रिय कार्यकर्ता खाली न रहे उसको संगठन के कार्यों मे लगायें। शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों से नियमित संवाद होता रहे तथा बूथ समितियों की बैठकें होती रहें। कोई भी कार्यक्रम केवल औपचारिकता न रहे उसको धरातल तक उतारने पर पूरा जोर रहे। जिला प्रभारी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे कार्यक्रम 12 साल बेमिसाल के सफल आयोजन के लिए तटस्थ रहने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर