VISITORS

0 1 8 8 1 6

August 12, 2026 10:13 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस के आरोप- संघ दफ्तर को सचिवालय समझेंगे

शब्द अग्नि न्यूज़ / इंदौर | मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने आरोप में कहा है कि न्यायालय की अवमानना के जिन अधिकारियों पर मामला लंबित और प्रमोशन पा जाएं, तो वे संघ दफ्तर को ही तो राज्य सचिवालय समझेंगे। पटेल नगर बावड़ी हादसा कांड पर दायर जनहित याचिकाओं में हुए आदेश का पालन ना होने पर तत्कालीन कलेक्टर एवं निगमायुक्त दोनों के विरुद्ध हाई कोर्ट में अवमानना याचिका लगी हैं, जिनमें इन्हें नोटिस हुए हैं। द्विवेदी ने सवाल उठाया कि संघ क्या राज्य सचिवालय है और संघ पदाधिकारी क्या राज्य सचिव है कि जिला कलेक्टर वहां सलाह लेने गए थे या सफाई देने गए थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर