VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 13, 2026 7:41 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 13, 2026 7:41 pm

भागीरथपुरा में मौतों को लेकर कांग्रेस का धरना

मृतकों के परिवार को एक करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में कांग्रेस का राजबाड़ा पर धरना शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां जुटना शुरू कर दिया है। धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की मांग है कि मृतकों के परिजन को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषी अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो।
धरना-प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मेयर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ नारे लगाए। काफी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए हैं। धरने में भागीरथपुरा के कुछ लोग भी हैं, जिनके परिवार के लोग इस दूषित पानी वनवास के कारण मौत हो चुकी है। इस दौरान कुछ महिलाओं के आंखों में आंसू आ गए। धरना स्थल पर जगह कम होने पर चिंटू चौकसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सामने की ओर बैठे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर