VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:34 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नटराजन के नामांकन निरस्त पर कांग्रेस का विरोध

राज्यसभा चुनाव में नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम संपन्न

शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी

सिंगरौली/देवसर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देवसर ब्लॉक मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय उपवास एवं विरोध कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवसर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण उपवास रखकर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर