VISITORS

0 0 9 8 9 4

June 8, 2026 7:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 7:03 am

कांग्रेस ने शुरू किया सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान

युवाओं को जोडऩे की तैयारी, आयोजित हुई पत्रकार वार्ता

शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार

अशोकनगर। कांग्रेस ने अपने डिजीटल और सोशल मीडिया विंग को धार देने के लिए देशव्यापी सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान शुरू किया है। मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा इस अभियान को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में भोपाल के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में इस नए चरण का आगाज किया गया। इसी को लेकर रविवार को जिले के जिले के कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं, जागरूक नागरिकों और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स को कांग्रेस की विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों से जोडऩा है। इसके लिए एक त्रि-स्तरीय संरचना तैयार की गई है। अभियान के तहत लेखकों, डिजाइनरों, वीडियो एडिटर्स, ब्लॉगर्स, कार्टूनिस्टों, कवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं और स्वतंत्र पत्रकारों को विशेष रूप से जोडऩे पर जोर है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर