VISITORS

0 1 2 2 5 7

June 15, 2026 2:15 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 15, 2026 2:15 pm

कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स खोज अभियान शुरू

शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी खरगोन

खरगोन। मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा “सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा खोज अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खरगोन जिला प्रभारी विवेक मोगरे ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का उद्देश्य सोशल मीडिया पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं, लेखकों, वीडियो क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े लोगों को कांग्रेस संगठन की विचारधारा से जोड़ना है। अभियान के माध्यम से चयनित प्रतिभाओं को समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। विवेक मोगरे ने बताया कि अभियान के तहत 31 मई से 15 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

चयन हेतु साक्षात्कार लिए जायेंगे 

प्राप्त आवेदनों की जांच 15 जून से 19 जून 2026 तक की जाएगी। इसके बाद 20 जून से 23 जून 2026 तक जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी की उपस्थिति में चयनित आवेदकों के प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 24 जून से 28 जून 2026 तक अंतिम चयन प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 30 जून 2026 को चयनित प्रतिभागियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर