VISITORS

0 0 9 9 0 6

June 8, 2026 7:49 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 7:49 am

घटिया सामग्री से निर्माण, काम बंद करवाया

शब्द अग्नि / पुष्पेन्द्र पांडे 

गंधवानी नि, विकासखंड के ग्राम ब्राह्मनगांव, देदली,में जलसंसाधन विभाग द्वारा एक बैराज डेम बनवाया जा रहा है जिसकी लागत ढाई करोड़ रुपये है उसे एस आर जी कन्ट्रक्सन कम्पनी, ग्वालियर द्वारा बनाया जा रहा है ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य की शुरुआत में ही कम मात्रा में सीमेंट व बालू रेत की जगह डस्ट चुरी के उपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन निर्माण कार्य मे कोई सुधार नही होने पर उन्होंने ने कार्यस्थल पर जाकर काम बंद करवाया ओर घटिया कार्य का विरोध करते हुए विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार पर मिलिभगत का आरोप लगाया ग्रामीण भारत ने कहा कि बैराज निर्माण के लिये जहाँ विधायक ने भुमि पूजन किया था वहाँ विभाग द्वारा नही बनाया जा रहा है इसे दूसरे स्थान पर बनाया जा रहा है

डूब प्रभावितो को मुआवजा भी नहीं मिला- मुकेश भंवर 

उपसरपंच कमल डावर ने बताया कि शासन के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है किसानों को इस बैराज के बनने से कोई लाभ नही पानी का कैचमेंट कम है निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेश भंवर ने कहा कि किसानों की जमीन डूब में जा रही है उन्हें पहले मुआवजा राशि दे फिर विभाग निर्माण कार्य करे विभाग के sdo शिवम जोहरी ने बताया कि पूर्व में जहां बैराज बनना था वहां जगह उपयुक्त नहीं थी, ठेकेदार गिरिजाशंकर शर्मा ने कहा कि हमने यह कार्य स्थानीय ठेकेदार को दे दिया है जहाँ क्वालिटी का सवाल है तो वह विभाग के अधिकारियों को देखना है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर