VISITORS

0 0 8 3 8 0

May 31, 2026 11:17 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 31, 2026 11:17 pm

युवती से छेड़छाड़ का आरोप, ठेकेदार गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भ्रामक चर्चा, पुलिस ने कहा- जांच में ऐसा कोई तथ्य नही

शब्द अग्नि / सोहैल कुरैशी

आलीराजपुर। जिले के गढ़ात गांव में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसे धार्मिकता से जोड़कर प्रचारित किया जाने लगा, लेकिन पुलिस ने फिलहाल ऐसे किसी भी एंगल से इनकार करते हुए कहा है कि जांच में अभी तक इस तरह के कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं।

जानकारी के अनुसार गढ़ात गांव में चल रहे एक निर्माण कार्य में इंदौर निवासी युवक ठेकेदारी का काम कर रहा था। इसी निर्माण स्थल पर पीड़ित युवती भी मजदूरी करती थी। युवती के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ठेकेदार काम के दौरान युवती के साथ जबरन छेड़छाड़ करता था और उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। लंबे समय से कथित रूप से हो रही इन घटनाओं से परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन ग्राम के पूर्व सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों के साथ आलीराजपुर कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया।

आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ रास्ता रोकने, छेड़छाड़ करने तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग की युवती से संबंधित होने के कारण एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमाण  के आधार पर होगी आगे की कार्यवाही थाना प्रभारी

वही दूसरी और आलीराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ छेड़छाड़, रास्ता रोकने एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, जांच में जो तथ्य ऍम प्रमाण के सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर