VISITORS

0 1 4 7 9 9

June 28, 2026 12:36 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 12:36 am

ताप्ती परिसर देखने पहुंचे निगम

कमिश्नर, बोले- अधूरे काम जल्दी पूरे करें

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। पीएम आवास योजना अंतर्गत रंगवासा सिंदौडा स्थित ताप्ती परिसर पर गुरुवार को निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल पहुंचे। उन्होंने ताप्ती परिसर के फेस-1, फेस-2, फेस-3 की आवासीय इकाइयों को देखा। निगम कमिश्नर ने फेस-2 के ब्लॉकों में बचे हुए कामों और लाइटिंग से संबंधित कामों को जल्दी पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसी को कहा है। वर्तमान में ताप्ती परिसर के फेस-1 और फेस-3 की आवासीय इकाइयां पूरी हो चुकी है, जहां 1500 से ज्यादा परिवार रह भी रह है है। निगम कमिश्नर ने फेस-1 में प्रस्तावित सामुदायिक भवन और दुकानों के आवंटन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्रीय रहवासियों से भी चर्चा की। रहवासियों ने निगम कमिश्नर के सामने सामुदायिक भवन (कम्युनिटी हॉल) बनने में देरी और साफ- सफाई एवं संधारण कामों की स्थिति संतोषजनक नहीं होने की शिकायत भी की। इस पर निगम कमिश्नर ने संधारण काम में लगी एजेंसी तुलसियाना को कारण बताओं लेटर (शोकॉज नोटिस) जारी करने और साफ- सफाई व मेंटेनेंस कामों को निर्धारित समय में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए है। इसके बाद निगम कमिश्नर ने पीएम आवास योजना 2.0 के अंतर्गत ताप्ती परिसर के समीप प्रस्तावित फेस-4 और फेस-5 की डीपीआर का अवलोकन करते हुए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए कहा है। इस दौरान निगम कमिश्नर के साथ अपर आयुक्त अर्थ जैन, उपायुक्त केशव सागर, संतोषी गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, निर्माण काम में लगी एजेंसी कंसल्टेंट व कर्मचारी मौजूद रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर