VISITORS

0 1 8 8 1 4

August 12, 2026 9:56 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खरगोन :14 व 15 को कपास व अनाज मण्डी रहेगी बंद

शब्द अग्नि न्यूज़ / खरगोन  कृषि उपज मण्डी समिति खरगोन द्वारा समस्त किसान को सूचित किया गया है कि मंडी व्यापारी संघ एवं मंडी मजदूर महासंघ के आवेदन के अनुसार, 14 जनवरी (बुधवार) एवं 15 जनवरी (गुरूवार) को मकर संक्रांति एवं कर का पर्व होने से मंडी में अनाज एवं कपास की नीलामी कार्य बन्द रहेगा। 15 जनवरी 2026 को भावान्तर भुगतान योजना के अंतर्गत सोयाबीन विक्रय का अंतिम दिवस होने से अनाज मंडी में केवल पंजीकृत किसानों का सोयाबीन विक्रय ही किया जा सकेगा।

इस असुविधा से बचने के लिए किसान 14 व 15 जनवरी को अपनी कृषि उपज अनाज एवं कपास मंडी में विक्रय हेतु न लावें। भावान्तर भुगतान योजना के पंजीकृत सोयाबीन किसान 15 जनवरी 2026 को अंतिम दिवस होने से अनाज मंडी खरगोन/उपमंडी अनकवाड़ी में विक्रय हेतु ला सकते हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर