VISITORS

0 1 0 5 3 4

June 10, 2026 4:13 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 4:13 am

घर से आ रही थी बदबू, दंपत्ति की मौत,

घर में कई दिनों से बंद थे दंपती के शव, पत्नी बाथरूम में पड़ी मिली तो पति बिस्तर पर मृत

शब्द अग्नि /  इंदौर। शहर में गुरुवार सुबह एक घर में पति-पत्नी के शव मिले हैं। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर में घुसी तो पति बेड पर और पत्नी बाथरूम में पड़ी थी। शव एक हफ्ते पुराने बताए जा रहे हैं। पड़ोसियों ने 10 दिन पहले महिला को घर से बाहर देखा था ।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला इंदौर के लसूड़िया इलाके में सैटेलाइट जंक्शन का है। थाना प्रभारी तारेश सोनी के मुताबिक, मृतक का नाम कन्हैयालाल परनवाल और उनकी पत्नी का नाम स्मृति परनवाल है। बताया जा रहा है कि कन्हैया लकवाग्रस्त था। उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी । पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। रहवासियों का कहना है कि आखिरी बार महिला 26 अक्टूबर को दिखाई दी थी।

पड़ोसी दो-तीन दिनों से बात कर रहे थे कि दंपती नजरनहीं आ रहे हैं। आज कुछ लोग इकट्ठा हुए और बालकनी से झांककर पहली मंजिल पर देखा तो बदबू आ रही थी। इसकेबाद पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी राज बहादुर यादव ने बताया कि 2015 में ये मकान बना था। 2016 में पति पत्नी शिफ्ट हुए थे। आजमगढ़ (यूपी) के रहने वाले हैं। कन्हैयालाल परनवाल पीथमपुर में नौकरी करते थे, लेकिन बहुत पहले नौकरी छोड़ दी थी। सिर्फ किराना और सब्जी लेने के लिए बाहर निकलते थे। 10 दिनपहले एसआईआर वाले आए उसके पहले उनकी पत्नी यहां खड़े दिखी थीं । कन्हैयालाल को छह माह पहले लकवा लग गया था। कोई रिलेटिव कभी नहीं आया। वे दूसरों से रिलेशन भी नहीं रखते थे। पेपर वाला, दूध वाला और एसआईआर वाले भी दो बार आए पर वे बाहर निकल ही नहीं रहे थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर