शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी
गोगावा । खत्री समाज द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन लवर्स ग्राउंड, शाहपुरा में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे हुआ और शाम 7 बजे तक रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें पांच बाहरी और तीन स्थानीय टीमें शामिल थीं। फाइनल मुकाबला शाहपुरा फाइटर और गोगावां इलेवन स्टार के बीच खेला गया, जिसमें शाहपुरा फाइटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया शाहपुरा खत्री क्रिकेट टीम के मजीद डल्ला एवं गब्बू भाई एच ने बताया कि लगभग 17 वर्ष पूर्व लतीफ भाई डल्ला की टीम ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था, और अब उनके सुपुत्र मजीद डल्ला की मौजूदगी में शाहपुरा टीम ने एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोगावां के वरिष्ठ समाजसेवी मुबारिक सेठ एवं पत्रकार इक़बाल हकीम खत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, आयोजकों और दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा।
Author: Shabd Agni
.