VISITORS

0 0 7 6 9 5

May 17, 2026 3:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 17, 2026 3:03 am

रोहित से छिना ताज, फिर शीर्ष पर कोहली

इस खास सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय
दुबई। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है और वह नंबर एक स्थान पर आ गए हैं। रोहित तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। दिलचस्प बात यह है कि कोहली और मिचेल के बीच महज एक रैटिंग अंक का फासला है। कोहली 785 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, मिचेल के 784 अंक हैं।
5 3 महीने बाद फिर नंबर एक बने विराट
कोहली 53 महीने बाद वनडे में फिर नंबर एक बल्लेबाज बने। 37 वर्षीय कोहली जुलाई 2021 के बाद रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी वनडे में नाबाद 74 रन
2013 में पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे कोहली
कोहली ने यह रैंकिंग पहली बार अक्तूबर 2013 में हासिल की थी और यह उनका 11वां अलग मौका है जब वह नंबर एक बने हैं। आज की तारीख तक वे कुल 825 दिनों तक नंबर- एक पर रह चुके हैं, जो दुनिया में 10वां सबसे लंबा और किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक बनाए थे। इसके बाद उन्होंने पिछली चार पारियों में 135, 102, 65 और 93 रन बनाए हैं। कोहली की यह पारीन्यूजीलैंड के 300 रन के लक्ष्य को वडोदरा में सफलतापूर्वक पार करने में अहम साबित हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए थे 28000 रन
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए थे। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने न्यूजीलैंड के स्पिनर आदित्य अशोक की गेंद पर जोरदार शॉट लगाकर हासिल की थी। इसके साथ ही कोहली सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। खास बात यह रही कि कोहली ने यह कारनामा सिर्फ 624 पारियों में कर दिखाया. जिससे वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।
राहुल क स्थान ऊपर आए
वनडे रैकिंग में अन्य भारतीयों की बात करे तो कप्तान शुभमन गिल पांचवे और श्रेयस अय्यर 10वें स्थान पर बरकरार है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को एक स्थान फायदा हुआ है और वह 11वें नंबर पर आ गए। है। वहीं, गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज पांच स्थान की छलांग लगाकर 15वे नंबर पर पहुंच गए है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर