VISITORS

0 0 9 5 5 2

June 6, 2026 3:34 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 6, 2026 3:34 am

सीआरपीएफ ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट / जिला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 123वीं वाहिनी मुख्यालय, भरवेली में व्यापक स्त्र पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार की पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्राथमिकताओं तथा सीआरपीएफ महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाहिनी के कमाण्डेंट श्री हज़ारी लाल द्वारा कैंप परिसर में पौधारोपण कर किया गया। इसके बाद वाहिनी परिसर के विभिन्न खंडों, संतरी पोस्टों, बैरकों एवं आवासीय क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से फलदार, छायादार तथा पर्यावरण-अनुकूल पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी के सभी राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं जवानों के परिवारों को भी शामिल किया गया। उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कमाण्डेंट श्री हज़ारी लाल ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और पर्यावरण का संवर्धन प्रत्येक नागरिक, लोक सेवक एवं अनुशासित सैनिक का संवैधानिक तथा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें पूर्ण विकसित वृक्ष बनाना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर