VISITORS

0 0 7 3 3 8

April 21, 2026 11:00 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 21, 2026 11:00 pm

कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

दिवस संस्कृत महाविद्यालय, 
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रामबाग इंदौर में साइबर सुरक्षा दिवस 4 मार्च के उपलक्ष में शुक्रवार 6 मार्च को छात्रों द्वारा पोस्टर बनाए गए जिसमें प्रथम स्थान रोहित ठाकुर बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा जागरूकता केंद्रित 2 वीडियो का भी प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ के व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सराफा थाने की सब इंस्पेक्टर श्रीमती आराधना शर्मा ने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। साइबर से होने वाले अपराध बचाव और उपाय और समाधान पर चर्चा की और विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया।
संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य विमला गोयल मैडम के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. ऋचा मेहता मैडम ने स्वागत भाषण दिया तथा विद्यार्थियों को विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया एवं अतिथि स्वागत डॉ. अनामिका चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता जैन, डॉ. मीनाक्षी नागराज, डॉ. उषा गोलाने, स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ. भगवत दत्त शर्मा, डॉ. अरुण यादव, डॉ. छवि खरे डॉ. अमृता सिंह एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य गोपाल दास बैरागी ने किया एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम सदस्य डॉ. श्रद्धा आशापुरे ने किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर