VISITORS

0 1 0 5 3 6

June 10, 2026 5:26 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 5:26 am

देवास पल्लवी संग दीपक जोशी का साथ डांस

पूर्व मंत्री दीपक जोशी से कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना की शादी की वीडियो शेयर 

शब्द अग्नि / देवास। कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से 4 दिसंबर को शादी करने के बाद पूर्व मंत्री दीपक जोशी चर्चा में हैं। पल्लवी के अलावा दो और महिलाओं की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि दीपक जोशी उनके साथ भी शादी कर चुके हैं। पल्लवी ने सोशल मीडिया पर दीपक जोशी के साथ शादी की रस्मों के कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। पल्लवी ने अपने फेसबुक पर जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें से एक वीडियो में दीपक जोशी उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं। पल्लवी ने एक और वीडियो फेसबुक पर शेयर किया, जिसमें दीपक जोशी हाथों में मेहंदी लगवाते दिख रहे हैं। आठ सेकंड के इस वीडियो में पल्लवी दीपक से पूछती हैं कि दीपक जी कितने सालों बाद आपको मेहंदी लग रही है? हालांकि दीपक कोई जवाब नहीं देते।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर