VISITORS

0 1 4 8 6 5

June 28, 2026 7:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 7:26 pm

मिठाई शॉप के स्टोर मैनेजर की मौत

इंदौर | खजराना इलाके में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में मिठाई शॉप के स्टोर मैनेजर की मौत हो गई। वह काम खत्म कर बाइक घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की जांच की जा रही है।
खजराना पुलिस के अनुसार हादसा रोबोट चौराहे के पास रात करीब 12 बजे हुआ। मृतक की पहचान राजकुमार (40) पिता गजेन्द्र सिंह निवासी देवकी नगर के रूप में हुई है। टक्कर के बाद राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल राजकुमार को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। देर रात तक जब राजकुमार घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया, तब उन्हें हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि राजकुमार शहर की एक मिठाई दुकान में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और काम के सिलसिले में पूरे शहर में आना-जाना रहता था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर