VISITORS

0 1 8 8 3 3

August 13, 2026 3:25 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

मानहानि का विवाद अंततः खत्म हो गया

शब्द अग्नि न्यूज़। भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं सीनियर वकील विवेक तन्खा के बीच कई वर्षों से चला आ रहा मानहानि का विवाद अंततः खत्म हो गया है। दोनों पक्षों में समझौते के बाद मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुंदरेश और एनके सिंह की बेंच के समक्ष इस संबंध में रिकार्ड दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह और वीडी शर्मा भी पक्षकार थे। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एनके सिंह की बेंच ने दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को रिकार्ड में लिया है। कोर्ट ने मंगलवार 3 फरवरी 2026 को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की याचिका का निपटारा कर दिया है। पिछले साल ही दोनों पक्षों को कोर्ट ने सलाह दी थी कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से मामले को सुलझाने का प्रयास करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर