VISITORS

0 1 8 9 7 0

August 14, 2026 5:17 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

एएसआई को विभाग ने दी अनिवार्य सेवानिवृति

एएसआई पर दर्ज था लोकायुक्त का केस

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नर ने खजराना थाने में पदस्थ रहे एएसआई को दंडित करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। जानकारी के मुताबिक साल 2023 के एक मामले के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई थी।
खजराना में पदस्थ रहे सहायक उप निरीक्षक सुनील रैकवार के खिलाफ 18 मार्च 2023 को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त, इंदौर ने भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज किया था, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले के बाद उन्हें थाना खजराना से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया
गया था। जांच में सामने आया कि उन्होंने खजराना थाने के कई लंबित मामलों की केस डायरी, गुमशुदगी रजिस्टर, अभियोग पत्र, शिकायत नस्तियां और परिवाद थाना में जमा नहीं कराए और उन्हें अनधिकृत रूप से अपने पास रखा। विभागीय जांच में लापरवाही और गैर- जिम्मेदाराना रवैया पाए जाने पर एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने एएसआई सुनील रैकवार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड दिया। इंदौर पुलिस कमिश्नर लगातार लापरवाही और अनियमितताओं में दोषी पाए जा रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर