VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:34 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सोनखेड़ी में आज से देवी भागवत कथा

14 जून को पीताम्बरा सहस्त्रनाम महायज्ञ

शब्द अग्नि / बैतूल। मुलताई क्षेत्र के ग्राम सोनखेड़ी में 11 जून से श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा रसपान एवं श्री मां पीताम्बरा सहस्त्रनाम महायज्ञ का आयोजन शुरू होगा। 11 से 13 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन मां बगलामुखी सिद्ध साधिका एवं संत गुरु माता मां देवी ज्ञानेश्वरी गोस्वामी द्वारा किया जाएगा। आचार्य रविन्द्र मानकर ने बताया कि 11 जून को भव्य कलश यात्रा, गुरु वंदना एवं आदिशक्ति प्राकट्य की कथा के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। 12 जून को नवदुर्गा, दशमहाविद्या और चौंसठ योगिनियों की महिमा का वर्णन किया जाएगा, जबकि 13 जून को भक्त चरित्र, देवी कृपा प्रसंग, महाआरती एवं कथा विश्राम होगा।

14 जून को श्री मां पीताम्बरा सहस्त्रनाम महायज्ञ एवं माँ बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार क्षेत्र के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।धार्मिक आयोजन के बाद 15 जून को दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक निःशुल्क त्रिकालदर्शी मां बगलामुखी दिव्य दरबार आयोजित किया जाएगा, जहां श्रद्धालु अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के समाधान के लिए उपस्थित हो सकेंगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर