शब्द अग्नि / जमीर मंसूरी
खरगोन। सक्रिय पत्रकार देवीसिंह धानसे को भारतीय पत्रकार संघ का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है यह नियुक्ति प्रदेश संयोजक आमिर शेख के प्रस्ताव, जिलाध्यक्ष प्रकाश भावसार की अनुशंसा, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू के निर्देश और प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह की सहमति की गई।
अपनी नियुक्ति पर श्री धानसे ने प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताया। श्री धानसे ने बताया कि एआईजे विगत 12 वर्षों से देश भर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है। संगठन पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाता है संगठन की मंशा अनुरुप जिले में संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण करेंगे नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। पत्रकार साथियों ने धानसे को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।
Author: Shabd Agni
.