VISITORS

0 0 8 6 2 2

June 1, 2026 11:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 11:35 pm

धौहनी विधायक ने 25 लाख लागत के सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन

ग्राम पंचायत मे सभी प्रकार के कार्यक्रमों का सुचारु रुप से आयोजन किया जा सकेगा

शब्द अग्नि  सिंगरौली  जिले के भाजपा मंडल रजनिया अंतर्गत ग्राम पंचायत नयाटोला पंचायत भवन में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार नयाटोला पंचायत मे भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि धौहनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह टेकाम,कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रजनिया सुरेंद्र नाथ सिंह ने किया। बता दे कि सामुदायिक भवन का भूमि पूजन विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। बतया गय कि सामुदायिक भवन 25 लाख रुपये लागत की बनाई जाऐगी, जिससे ग्राम पंचायत मे सभी प्रकार के कार्यक्रमों का सुचारु रुप से आयोजन किया जा सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री टेकाम ने कहा कि सामुदायिक भवन बनने से ग्राम वासियों को लाभ मिलेगा, शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम आसानी से कर सकगें। इस अवसर पर जनपद पंचायत देवसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव तिवारी,एसडीओ संतोष रावत,सब इंजीनियर राजकुमार दुबे, अध्यक्ष निवास इंदूविनोद साहू,जनपद सदस्य करदा सुमित्रा सिंह,ग्राम पंचायत नयाटोला की सरपंच श्यामवती सिंह, कुचवाही पंचायत के सरपंच तेरसिया सिंह,नयाटोला सरपंच प्रतिनिधि आनंद प्रताप सिंह,रजानिया मंडल उपाध्यक्ष रामकृष्ण पांडे, रजनीया मंडल महामंत्री सुरेश कुमार साहू,नयाटोला उपसरपंच बिट्टी प्रजापति एवं कुशल मंच संचालन वंशबहादुर सिंह शिक्षक द्वारा किया गया।वही कार्यक्रम मे रजनिया मंडल के कार्यकर्त्ता क्षेत्रिय कार्मचारी सहित ग्रमीण नागरिक व मातृ शक्तियां उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर