VISITORS

0 0 9 9 0 6

June 8, 2026 7:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 8, 2026 7:53 am

बड़वानी : क्लबफुट डे पर किया गया संवाद का आयोजन

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

बड़वानी/ वर्ल्ड क्लबफुट डे के अवसर पर जिला बडवानी में क्लबफुट से प्रभावित परिवारों क साथ संवाद आयोजित किया गया, ताकि बच्चों में इस स्थिति की समय पर पहचान और शीघ्र उपचार के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाई जा सके । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में आज विश्व क्लबफुट दिवस लोगो को जागरुक करने और परिवारों को समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। स्वास्थ्य विभाग, फं्रटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और सहयोगी संस्थाओं के निरंतर प्रयासो से जिला बड़वानी में क्लबफुट से प्रभावित बच्चों को वह सहयोग मिल रहा है जिसकी मदद से वे चल, दौड और सामान्य जीवन जी सके ।

हर 800 में से एक बच्चा प्रभावित क्लबफुट बीमारी से, 

क्लबफुट एक जन्मजात स्थिति है, जिसमें बच्चें के पैर जन्म के समय अंदर ओर मुड़े होते है। यह लगभग हर 800 नवजात शिशुओं में से 1 को प्रभावित करता है। समय पर उपचार मिलने पर क्लबफुट वालें बच्चें सामान्य और सक्रिय जीवन जी सकते हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकम, जो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की एक पहल है, के अंतर्गत क्लबफुट से प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानो में उपचार के लिए भेजा जाता है। जिला बड़वानी में क्लबफुट उपचार सेवाएँ जिला अस्पताल में उपलब्ध हैं, जहा प्रभावित बच्चों के लिए साप्ताहिक क्लिनिक संचालित किए जाते हैं जिसमे डॉ. दीपक मुवेल सर एवं डॉ अर्पिता पॉल फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा उपचार किया जा रहा है,

जिले में कुल 153 बच्चे उपचारत  

153 बच्चें वर्तमान में क्लबफुट का उपचार प्राप्त कर रहे है। अतः आशा और एएनएम सहित फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता बच्चों की शुरुआती पहचान करनें और उन्हें समय पर उपचार केन्द्र तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, माता-पिता की नियमित कांउसलिंग भी की जाती हैं ताकी उपचार और फॉलो अप लगातार जारी रहे। अनुष्का फाउण्डेशन फार इलीमिनेटिंग क्लबफुट के सहयोग से जिला अस्पतालों को प्रशिक्षित डॉक्टरो आवश्यक उपकरणों और व्यवस्थित फॉलो अप प्रणाली के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाएँ प्रदान करनें के लिए मजबूत किया जा रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर