VISITORS

0 1 8 1 6 4

August 2, 2026 7:28 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

स्कूल चले अभियान में विद्यार्थियों से संवाद

शब्द अपनी मुस्तकीम मुगल

आलीराजपुर,। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार संचालित स्कूल चले अभियान के द्वितीय चरण के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम सहित अधिकारियों ने जिले के विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद एवं पुस्तक वितरण किया। इसी शृंखला में सर प्रताप शा. जिला उत्कृष्ट विद्यालय, आलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती गौतम ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए करियर काउंसलिंग, अभिव्यक्ति कौशल, सरल अध्ययन पद्धति, नशामुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन, लक्ष्य निर्धारण एवं समान शिक्षा जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12वीं के दर्श परिहार एवं शीतल डावर ने किया। इस दौरान प्राचार्य विश्वजीत तंवर, पीसी प्रमोद शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर