VISITORS

0 1 1 3 0 5

June 12, 2026 12:30 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 12, 2026 12:30 am

भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न, कार्य योजना पर चर्चा

भाजपा की ताकत बूथ और कार्यकर्ता, मोदी के 12 वर्ष सेवा व सुशासन को समर्पित – रणवीर सिंह रावत

शब्द अग्नि / धार । भारतीय जनता पार्टी की मासिक जिला कामकाजी बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की एवं संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक को मुख्य अतिथि भाजपा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत विशेष अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती विधायक श्रीमती नीना वर्मा जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने ने संबोधित किया। इस दौरान मंच पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष क्रमशः प्रभु राठौड़ दिलीप पटोंदिया मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़ जिला महामंत्री राकेश पटेल जिला उपाध्यक्ष व जिला टोली संयोजक कपिल निनामा उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार की उपलब्धिया बताई 

भाजपा जिलाध्यक्ष महंत भारती ने अध्यक्षीय उद्धबोधन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इन विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।  बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं को रोजगार के अवसर और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर