VISITORS

0 1 8 8 1 5

August 12, 2026 10:12 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदला

शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर | फूटी कोठी रोड पर शुक्रवार को कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में हंगामे और मारपीट में बदल गया। कैट रोड स्थित एक होटल के संचालक जेपी भार्गव अपनी कार फूटी कोठी रोड पर एक कपड़े की दुकान के सामने खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान दुकानदार जितेंद्र ने इस पर आपत्ति जताई। स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के दौरान दुकानदार और जेपी भार्गव के बीच गाली-गलौज भी हुई। विवाद की सूचना मिलते ही जेपी भार्गव के कुछ परिचित मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि बात बढ़ने पर दुकानदार के साथ मारपीट की गई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस दुकानदार को थाने लेकर गई। वहीं, जेपी भार्गव ने इस मामले में द्वारकापुरी थाने में लिखित आवेदन सौंपा है। बताया जा रहा है कि जेपी भार्गव मेयर के रिश्तेदार हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर