VISITORS

0 0 8 4 0 3

June 1, 2026 1:55 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 1:55 am

आरोग्य शिविर में फूड बास्केट का वितरण

एलटी फाउंडेशन मंडीदीप के माध्यम सेआयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन

शब्द अग्नि l राज ठाकुर बाड़ी

बाड़ी। पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बाड़ी विकासखंड अंतर्गत 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के तहत ग्राम पंचायत डिब्बी, ग्राम मनकापुर एवं पिपरिया खाकी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वर्ग, विशेषकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान करना रहा। एलटी फाउंडेशन मंडीदीप के माध्यम से

टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरण किया गया। शिविर में आए नागरिकों की टीबी स्क्रीनिंग हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, रक्त शर्करा एवं बीएमआई सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। जिले में 375 हाई रिस्क ग्रामों का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें से 246 ग्रामों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उक्त षविरों में 206 टी.बी. मरीजों को उपचार प्रारंभकिया गया। उक्त मरीजों को निक्षय मित्र के माध्यम से अडाशन कराया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर