शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर / कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी शाखा श्योपुर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी श्योपुर जिला शाखा द्वारा जिला चिकित्सालय सभाकक्ष में क्षय रोगियों को पोषण आहार किट का वितरण कर किया गया। इस दौरान 10 क्षय रोगियों का एक्स-रे चैकअप कर पोषण किट व दवाइयां वितरण की गई।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल, जिला प्रतिनिधि रेडक्रॉस श्री जिला सचिव वीके सक्सेना, उपाध्यक्ष जुगल बंसल, वरिष्ठ समाजसेवी व सदस्य रामअवतार शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष व प्रबंध समिति सदस्य अखिल भदौरिया, जिला सचिव दिनेशराज दूबोलिया, प्रबंध समिति सदस्य मनोज सर्राफ, महावीर गुप्ता, विष्णु बाल्मीकि सदस्यगण अरूण ओसवाल, प्रमोद गुप्ता, मो.अशरफ ख्वाजा, रिंकू मित्तल, विप्लव शर्मा, बूंदु खां आदि क्षय टीम से वीके शर्मा, सुरेन्द्र वैष्णव, यश दीक्षित, सादिक मो. मोहन श्रीवास्तव, श्रीमती रीना मीणा आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, चेयरमैन एड. अमित सूद, सचिव दिनेश राज दूबोलिया, उपाध्यक्ष जुगल बंसल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सदस्यद्वय ओम राठौर, मनोज सर्राफ, गौरीशंकर मीणा, प्रमोद गुप्ता, डॉ.दीपज्ञान मीणा द्वारा 10 निक्षय मित्र बनाये गये है, जिन्हें इनके द्वारा 6 माह तक पोषण किट उपलब्ध कराई जायेगी।
Author: Shabd Agni
.