VISITORS

0 1 8 8 3 3

August 13, 2026 3:32 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

खरगोन : आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में 24’7 कंट्रोल रूम स्थापित कलेक्टर कार्यालय के दूरभाष से संचालित होगी आपात व्यवस्था

शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी 

खरगोन। सचिव, गृह एवं समन्वयक, मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल तथा राहत आयुक्त, मध्यप्रदेश भोपाल से प्राप्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जिले में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ किया गया है।

प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय खरगोन के दूरभाष क्रमांक 07282-233601 को संयुक्त कलेक्टर कार्यालय खरगोन के सेकण्ड फ्लोर स्थित कमरा क्रमांक 208 में स्थानांतरित कर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में त्वरित समन्वय, सूचना संप्रेषण एवं निगरानी के उद्देश्य से 24’7 निरंतर संचालित रहेगा।

कंट्रोल रूम के प्रभावी संचालन के लिए श्री दीपक रावत, लोक सेवा प्रबंधक, जिला खरगोन (मोबाइल 7477217098) एवं श्री सुन्दरलाल ठाकुर, तहसीलदार, संसाधन भू-प्रबंधन, खरगोन (मोबाइल 81209-80813) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी कंट्रोल रूम से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं के लिए उत्तरदायी रहेंगे।

नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा शासन स्तर एवं जिला स्तर से आपदा प्रबंधन संबंधी प्राप्त सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों को वरिष्ठ अधिकारियों, जिला अधिकारियों तथा मैदानी स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तक समय पर पहुंचाया जाएगा। साथ ही अधीनस्थ स्तर से आवश्यक जानकारी एकत्र कर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर