VISITORS

0 0 7 3 3 2

April 20, 2026 1:05 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 20, 2026 1:05 pm

संभाग आयुक्त ने स्कूल का निरीक्षण किया

बच्चों से पूछा- बताओ इनमें बड़ी संख्या कौन सी है? सही जवाब मिला तो पीठ थपथपाई
शब्द अग्नि न्यूज़ । । उज्जैन में संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने मंगलवार को शासकीय जीवाजीगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों को समझा।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त सीधे कक्षा में पहुंचे और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा “खेल-खेल में पढ़ना सीखो ” जैसी गतिविधियों के बारे में पूछा। बालिका इशिता, जानवी और छात्र मोहित ने आयुक्त के सामने पाठ पढ़कर सुनाया, जिस पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
रिजल्ट शीट का निरीक्षण किया
आयुक्त ने परिणाम आधारित शिक्षण पद्धति और प्रगति रिपोर्ट (रिजल्ट शीट) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और प्रत्येक छात्र की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बच्चों से बातचीत के दौरान आयुक्त ने संख्या ज्ञान से जुड़ा प्रश्न पूछा – “बताओ इनमें बड़ी संख्या कौन सी है?” बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सही उत्तर दिया, जिस पर आयुक्त ने उनकी सराहना की और पीठ थपथपाई।
विद्यालय निरीक्षण के बाद संभाग आयुक्त गांधीनगर वार्ड 6 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर