शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है – कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर
शब्द अग्नि मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर, । पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चल रहे विशेष पखवाड़े के अंतर्गत जनपद पंचायत आलीराजपुर एवं ग्राम बोरी में जनकल्याण शिविर का आयोजन हुआ। आलीराजपुर में आयोजित इस शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर इसकी अध्यक्षता की। इस शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम , अनुविभागीय अधिकारी सुश्री निधी मिश्रा , तहसीलदार श्रीमती सविता राठी , सीईओ जनपद सुश्री प्रिया काग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । जिले में आयोजित जनकल्याण शिविरों के दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित शिविरों को व्यापक सफलता मिली है तथा अब तक लगभग 50 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
बच्चों को स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करवाए , अच्छी नैतिक शिक्षा देना परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित कराने तथा उनकी नियमित पढ़ाई पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी नैतिक शिक्षा देना परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में होने वाली अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण नशा है। कई बार कम उम्र के बच्चे नशे की हालत में वाहन चलाते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने अभिभावकों से स्वयं नशे से दूर रहने और बच्चों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
Author: Shabd Agni
.