VISITORS

0 1 8 9 6 0

August 14, 2026 2:29 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

उज्जैन में चलेगी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस

 महाशिवरात्रि के लिए आई डेमो बस, दो दिन तक फ्री यात्रा कर सकेंगे श्रद्धालु
शब्द अग्नि न्यूज़ । उज्जैन। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को पहली बार उज्जैन में डबल डेकर बस में फ्री यात्रा करने को मिलेगा। चेन्नई से एक बस डेमो के रूप में उज्जैन बुलाई गई है। जिसे महाकाल मंदिर तक चलाया जाएगा। इस बस को देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस बताया जा रहा है। बस में सेफ्टी के सारे फीचर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह की बस जल्द ही भोपाल इंदौर और उज्जैन में चलाई जा सकती है।
15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर 10 लाख से अधिक उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन के लिए एक डबल डेकर बस चेन्नई प्लांट से मंगवाई गई है। जिसे श्रद्धालुओं के लिए दो दिन तक निःशुल्क चलाया जाएगा। उज्जैन शहर में सफर करने वाले यात्री डबल डेकर बस का मजा बिलकुल फ्री ले सकेंगे। प्रशासन ने अभी तक ये तय नहीं किया है कि बस कहां से चलेगी। बस को चेन्नई से लेकर उज्जैन आए ड्राइवर राघवेंद्र ने बस के बारे में बताया कि ये देश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस है जो पूरी तरह ऑटोमेटिक है। उज्जैन में इसको मंगवाया गया था, इसलिए इसे अभी सिर्फ डेमो के रूप में लाए है। दो दिन यही रहेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर