कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 54.76 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) पाउडर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
शब्द अग्नि / डी एस चौहान हरदा। लिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा एसडीओपी महोदया हरदा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 19.06.2026 को थाना कोतवाली हरदा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
इलाका गश्त के दौरान कैदी ढाबा के सामने रात्रि के समय एक संदिग्ध FRONX कार क्रमांक MP-04 YS-4731 खड़ी दिखाई दी। संदेह के आधार पर कार में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी एवं पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 54.76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. पाउडर (मेफेड्रोन), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,50,000/-, तथा घटना में प्रयुक्त फोर्ड कार, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,00,000/-, कुल मशरूका कीमत ₹15,50,000/- बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। तथा आरोपी रामेश्वर मुड़ेल ने पूछताछ के दौरान ₹69,500/- रुपये कार की पीछे की सीट के नीचे रखे होना तथा बबलू उर्फ विनोद यादव द्वारा ₹43,200/- रुपये ड्राइवर सीट के पीछे के हिस्से में कवर के अंदर छिपाकर रखने की बात बताने पर उक्त आरोपियों द्वारा रखे गए नगद पैसे आरोपी रामेश्वर से ₹69,500/- एवं विनोद यादव उर्फ बबलू यादव से ₹43,200/-, कुल ₹1,12,700/- रुपये जप्त किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. रामेश्वर पिता राम भरोस मुड़ेल, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम गोयत, थाना टिमरनी, जिला हरदा।
2. विनोद पिता कोदर यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम रोलगांव, थाना सिराली, जिला हरदा।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 408/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में मारपीट के मामले भी पंजीबद्ध हैं।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में सउनि जितेंद्र राजपूत, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक सजन राजपूत एवं आरक्षक नीलेश पटेल, साइबर सेल आर कमलेश सिंह परिहार, आर लोकेश सातपुते की सराहनीय भूमिका रही।
क्या कहते हैं नगर निरीक्षक
हरदा कोतवाली नगर निरीक्षक रोशन लाल नगर भारती ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तत्काल ऐक्शन लिया और सफलता मिली अन्य आरोपियों का खुलासा शीघ्र होगा सट्टा गांजा नशीले पदार्थ पर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की जायेगी
कुछ सवाल अनसुलझे
पुलिस को मिली स्मफलता वाकई एक बड़ी सफलता है जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के साथ साथ स्थानीय थाना स्टाफ की मेहनत रंग लाई साथ ही कई अनसुलझे सवाल है जिनके जवाब मिलना फिलहाल मुश्किल दिखाई देता है
- क्या पुलिस थोक विक्रेता को पकड़ने में सफल होगी
- शहर में नशीला पदार्थ में किस किस को बेचते थे
- इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ाया एम डी पावडर पूरा असली या मिलावट वाला है इसकी जाँच कब होगी
- इतनी मात्रा में एम डी पावडर कहा से आया
- पुलिस को आरोपी ने बता दिया आगे की कार्यवाही कब होगी
- बाद में कोई तक बाद में कार्यवाही क्यों नहीं होती
- आरोपियों की मोबाइल काल डिटेल में नाम सार्वजनिक होंगे क्या उन पर कार्यवाही होगी
Author: Shabd Agni
.