VISITORS

0 1 0 5 3 6

June 10, 2026 5:22 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 5:22 am

ई-चालान की एपीके फाइल ने खाली करवाए बैंक अंकाउट

शब्द अग्नि / इंदौर। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने ई-चालान की एपीके फाइल के जरिए बैंक अकाउंट खाली करने के मामले में साइबर ठगी की पहली एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के वॉट्सएप पर ई-चालान का मैसेज आया था, जिसमें एपीके फाइल संलग्न थी। जैसे ही पीड़ित ने फाइल खोली, उसका बैंक अकाउंट कुछ ही मिनटों में खाली हो गया । एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि 37 वर्षीय विक्की क्षेत्री, निवासी होल्कर विला दशहरा मैदान रोड की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। विक्की पेशे से पुलिस थाना अन्नपूर्णा में ड्राइवर है। 10 नवंबर को उसके वॉट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से ई-चालान की एपीके फाइल आई थी। फाइल खोलते ही पहले 70 हजार, फिर 50 हजार और बाद में 3 हजार रुपए उसके खाते से निकल गए। कुल 1 लाख 23 हजार रुपए की ठगी हुई। इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की, जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कराई। इसी थाना क्षेत्र में अरविंद कुमार शर्मा के साथ 3 लाख 68 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। 21 नवंबर को उन्हें अनसूइया नाम की महिला ने कॉल कर रेटिंग टास्क का ऑफर दिया। शुरुआती तीन टास्क पूरे करने पर 150 रुपए मिले। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां अधिक लाभ का लालच देकर लगातार ट्रांजेक्शन करवाए गए। बाद में क्रेडिट स्कोर कम बताकर 3 लाख 68 हजार रुपए की ठगी कर ली गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर