श्री हजारेश्वर विद्यालय के छात्र पहुंचे सांदीपनि विद्यालय
शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 15 जुलाई से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में आज गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के द्वितीय दिवस पर शासकीय श्री हजारेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्योपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्योपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया तथा विद्यालय में संचालित नवाचार एवं विभिन्न प्रयोगशालाओं की गतिविधियों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक खंडेलवाल के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। रसायन प्रयोगशाला में अमित चांदिल ने विद्यार्थियों को रासायनिक उपकरणों, रसायनों के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न प्रयोगों की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन कराते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
Author: Shabd Agni
.