VISITORS

0 1 8 8 1 7

August 12, 2026 10:16 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

आठवां इज्तेमाई निकाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

खरगोन- जिला मुस्लिम कमेटी द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है-  इज्तेमाई निकाह सम्मेलन

शब्द अग्नि न्यूज़ । जमीर मंसूरी खरगोन।खरगोन। जिला मुस्लिम कमेटी द्वारा आयोजित आठवाँ इज्तेमाई निकाह सम्मेलन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ इस अवसर पर 21 दुल्हनों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ प्रदान किया गया, जिससे नवदंपतियों को आर्थिक संबल मिला मुस्लिम समाज के जिला सदर रियाजुद्दीन शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुँचाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

मुस्लिम समाजके गणमान्य नागरिकों ने दूल्हा दुल्हन को तोहफे दिए

सम्मेलन में पूर्व मंत्री व विधायक सचिन यादव पार्षद पति एमआईएम नेता अदीब बावा पार्षद वारिस चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने जिला मुस्लिम कमेटी की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की सफल व्यवस्थाओं में आयोजन कमेटी के हाजी जाकिर खान, सम्मेलन सदर हाजी अकील शेख, पार्षद वारिस चौबे, हाजी शाकिर जिंदरान, हाजी सलीम मंसुरी एवं हाजी सैफ़ुद्दीन शेख का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी मेहनत और समर्पण से सम्मेलन सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर