शब्द अग्नि/आशीष बृजेश द्विवेदी
सिंगरौली/ देवसर क्षेत्र के ग्राम सारौंधा में गुरुवार को एक बड़ा विद्युत हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में सर्फ़जीत सिंह के घर के पास तथा लूली देवी मंदिर के समीप स्थित 220 केवी का विद्युत टावर अचानक गिर गया। टावर गिरने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, टावर गिरने से आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को दे दी गई है। फिलहाल टावर गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि टावर आबादी वाले क्षेत्र के नजदीक होने के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना के बाद विद्युत विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने की प्रतीक्षा की जा रही है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Author: Shabd Agni
.