सीहोर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
(सीहोर, जिले में पुलिस विभाग से अपनी सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभा गृह में एक गरिमामय विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
एसपी श्रीमती सक्सेना ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के दीर्घकालिक सेवा अनुभवों को जाना, उनके परिजनों से चर्चा की और सभी के उत्तम स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का विवरण
श्री करण सिंह (सहायक उप निरीक्षक): इन्होंने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। पुलिस विभाग में इनका कुल सेवाकाल 37 वर्ष, 08 माह एवं 21 दिवस का रहा।
श्री दुर्गा प्रसाद दीक्षित (प्रधान आरक्षक): अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस विभाग में इनका कुल सेवाकाल 38 वर्ष एवं 02 माह का रहा।
*कार्यक्रम में गणमान्य अधिकारी रहे मौजूद
इस विदाई समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, थाना प्रभारी मंडी निरीक्षक सुनील मेहर, सूबेदार प्राची राजपूत, सूबेदार अजय भिरे एवं उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।
Author: Shabd Agni
.