VISITORS

0 0 9 3 7 3

June 5, 2026 3:03 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 5, 2026 3:03 am

श्रमदान से शुरू होगा पर्यावरण महाअभियान

छोटे महादेव भोपाली में होगी जिला स्तरीय कार्यशाला
गायत्री परिवार करेगा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

शब्द अग्नि / सचिन जैन 

बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर छोटे महादेव भोपाली में जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियानों की शुरुआत होगी।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया कि छोटे महादेव भोपाली स्थित पावन धाम में आयोजित होने वाली कार्यशाला में आगामी वर्ष की पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आयोजन को लेकर जिलेभर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है।
तहसील समन्वयक डॉ. मनोज पाटनकर तथा पर्यावरण संरक्षण अभियान के नर्मदा प्रसाद सोलंकी और निलेश मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे से वृहद स्वच्छता अभियान और श्रमदान से होगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला में जिले के पर्यावरण प्रमुख, विषय विशेषज्ञ और गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे। पर्यावरण संरक्षण के प्रभावी उपायों पर चर्चा के साथ वृक्षारोपण, जल संरक्षण और जनभागीदारी आधारित अभियानों की भावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
दोपहर 12 बजे आगामी कार्ययोजना का निर्धारण एवं पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। आयोजन के माध्यम से जिलेभर में पर्यावरण चेतना को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला समन्वय समिति के सदस्य राजकुमार पालीवाल, नर्मदा प्रसाद सोलंकी, अनूप वर्मा और अजय पवार ने जिले के सभी गायत्री परिजनों, पर्यावरण प्रेमियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति ने सभी प्रज्ञा पीठों और प्रज्ञा मंडलों से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर