VISITORS

0 1 8 1 3 5

August 1, 2026 3:01 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

दफ्तरी पद से रिटायर हुए श्री कुरैशी को दी विदाई

दैनिक शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर, 40 साल की शासकीय सेवा पूर्ण कर रिटायर हुए कलेक्ट्रेट के दफ्तरी शमशुद्दीन कुरैशी को साथी कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गई। अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए कुरैशी के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने कहा कि वे कुरैशी को लम्बे समय से जानते है, श्री कुरैशी न केवल निश्छल व्यक्तित्व के धनी है, बल्कि ड्यूटी के प्रति भी उनकी कर्तव्य परायणता रही है। वे जिस भी अधिकारी के साथ रहे, पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य किया है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह के दौरान एसडीएम कराहल बीएस श्रीवास्तव, अधीक्षक दिलीप बंसल, स्टेनो राकेश शर्मा, प्रीतम जादौन, संजय जैन, नाजिर हरज्ञान सोलंकी सहित कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी मौजूद रहें।

अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने सादगी और सरलता से अपना जीवन व्यतीत करने वाले कुरैशी के सेवानिवृत्त होने पर उनके स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर एसडीएम बीएस श्रीवास्तव ने कहा कि कुरैशी को जो भी कार्य सौपा गया, वह उन्होंने समय से पूरा किया है, अपने कार्य के प्रति सदैव ईमानदार रहे और मिलनसारिता के साथ अपना कार्य करते है। इस अवसर पर शमशुद्दीन कुरैशी द्वारा अपने उद्बोधन में अधिकारियों से मिले स्नेह और सभी कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके पूर्व अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सेवा निवृत्त हुए कुरैशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

उल्लेखनीय है कि कुरैशी जुलाई 1986 में चतुर्थ श्रेणी पद पर भर्ती हुए थे, लगभग 40 साल की सेवा उन्होंने श्योपुर जिले में की, वर्तमान में वे दफ्तरी के पद से सेवा निवृत्त हुए है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर