सेंधवा में मक्का तौल में गड़बड़, कांटा सील, खरीदी-बिक्री रोकी, नापतोल विभाग को पत्र
शब्द अग्नि / नौशाद अली / सेंधवा के वरला रोड पर स्थित समृद्धि जीनिंग में मक्का तौल के दौरान किसानों ने तौल कांटे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को हंगामा किया। किसानों का दावा है कि जीनिंग के कांटे और अन्य निजी कांटों पर उपज तौलने के बाद वजन में लगभग चार क्विंटल का अंतर पाया गया।
तौल कांटे में गड़बड़ी पाई गई, कांटे को सील कर, आईडी लॉक की
सेंधवा कृषि उपज मंडी सचिव सुमन बड़ोले द्वारा जांच में तौल कांटे में गड़बड़ी पाई गई है। कांटे को सील कर उसकी तकनीकी जांच के लिए नापतोल विभाग को पत्र लिखा गया है। व्यापारी की मंडी में खरीदी-बिक्री पर रोक लगाकर उसकी आईडी लॉक कर गई है। तकनीकी जांच के बाद व्यापारी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धोखाधड़ी में लिप्त व्यापारियों पर कार्यवाही हो : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोलंकी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोलंकी ने मंडी समिति और प्रशासन से मांग की है कि अब तक व्यापारियों द्वारा किसानों से खरीदे गए मक्के का पूरा रिकॉर्ड निकालकर जांच की जाए। उन्होंने किसानों से ‘चोरी किए गए’ लगभग 400 किलो मक्के का बकाया मूल्य तत्काल लौटाने और धोखाधड़ी में लिप्त व्यापारियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की व ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की ताकि किसानों का शोषण पूरी तरह खत्म हो सके।उन्होंने कहा कि किसान पहले ही अतिवृष्टि और मौसम की मार से परेशान हैं, ऐसे में व्यापारियों की ओर से की जा रही ऐसी धोखाधड़ी किसानो पर दोहरी मार है।
Author: Shabd Agni
.
