VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 12:59 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 12:59 am

इंदौर : वकील समेत दो पर एफआईआर दर्ज

कोर्ट की फीस को लेकर हुआ विवाद
शब्द अग्नि न्यूज़ /इंदौर। जिला न्यायालय परिसर में गुरुवार को एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने एक वकील सहित दो लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में वकीलों की ओर से भी दीपक के खिलाफ शिकायत की गई है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित दीपक पाटीदार निवासी पिगडंबर की शिकायत पर हिमांशु गोहर निवासी रणजीत हनुमान मंदिर के पीछे और विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने दीपक के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। जांच में सामने आया है कि दीपक पाटीदार निजी नौकरी करता है और आरोपी हिमांशु गोहर उसका वकील है।

गुरुवार को वकील हिमांशु ने दीपक को कॉल कर कैंसिल चेक लेने के बहाने जिला न्यायालय बुलाया था। कोर्ट परिसर में हिमांशु के साथ उसके कुछ साथी भी मौजूद थे। यहां कोर्ट फीस को लेकर विवाद हुआ, जिस पर दीपक ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे धमकाया। इसी दौरान हिमांशु के एक अन्य साथी वकील ने दीपक का मोबाइल भी तोड़ दिया। दीपक पाटीदार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका एक पारिवारिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। करीब डेढ़ साल पहले उसने इस केस के लिए वकील हिमांशु गोहर को लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए दिए थे, जिसे वह अब वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर कोर्ट परिसर में विवाद हुआ। मारपीट के दौरान उसने कोर्ट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और राहगीरों की मदद से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर