शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
सीहोर । प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के संयुक्त संचालित कौशल्य विकास प्रशिक्षण एवं इकोसिस्टम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मति सर्जना यादव मेडम के मार्गदर्शन में सीहोर के डाइट परिसर में दिनांक 08 से 12 जून 2026 तक पांच दिवसीय सॉफ्टस्किल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शासकीय आईटीआई के ट्रेनर को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कर इनके माध्यम से आगामी सत्र में अपने – अपने आईटीआई स्टूडेंट्स को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण देना हे प्रशिक्षण में सीहोर जिले के समस्त शासकीय आईटीआई के 05 प्राचार्य एवं 15 ट्रेनर ने भाग लिया पांच दिवस प्रशिक्षण में सॉफ्ट स्किल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमे डिजिटल रीडिनेस, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, पर्सनालिटी डेवलोपमेंट, टाइम मैनेजमेंट एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जेसे विभिन्न विषयो के बारे में पोस्टर, ग्रुप में चर्चा, संवाद जेसी गतिविधियों के माध्यम प्रशिक्षण दिया गया और चर्चा की गई प्रशिक्षण पूर्ण होने के अंतिम दिन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यातिथि के रूप में आईएएस श्री मति सर्जना यादव जी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर उपस्थित हुए कार्यक्रम के शुरुआत में सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया
Author: Shabd Agni
.