VISITORS

0 1 3 4 0 0

June 24, 2026 10:22 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 24, 2026 10:22 pm

उज्जैन में त्योहारों से पहले फ्लैग मार्च

रमजान और होली को देखते हुए पुलिस की अपील- शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखें
शब्द अग्नि न्यूज़। उज्जैन में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने शनिवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला। शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च टावर चौक से शुरू किया गया।
होली, रंगपंचमी और रमजान को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के अलग-अलग संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। टावर चौक से शुरू हुआ यह मार्च तीन बत्ती चौराहा, माधव नगर रेलवे स्टेशन रोड, लोटी चौराहा होते हुए नीलगंगा और हरी फाटक रोड तक पहुंचा। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि नागरिक निर्भय होकर अपने त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें, इसी उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने बताया कि यह मार्च मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भी किया गया, ताकि लोगों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर