VISITORS

0 0 8 6 2 1

June 1, 2026 11:32 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 1, 2026 11:32 pm

कल्याणी कोडोपे का वन विभाग ने किया सम्मान

डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर दी बधाई, पिता वन परिक्षेत्र कार्यालय में है पदस्थ
शब्द अग्नि / सचिन जैन
बैतूल। मलेशिया में आयोजित 15वीं साइलेंट नाइट कराटे कप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और बैतूल का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी कल्याणी कोडोपे का वन विभाग द्वारा सम्मान किया गया। डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने कल्याणी को शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।
कल्याणी ने कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के सीनियर महिला 68 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। उनकी इस उपलब्धि पर वन विभाग में भी खुशी का माहौल है। कल्याणी के पिता गजानन कोडोपे वर्किंग प्लान कार्यालय बैतूल में पदस्थ हैं।
सम्मान समारोह के दौरान डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कल्याणी की सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल कर बैतूल और देश का गौरव बढ़ाएंगी। इस अवसर पर रेंजर अरुण रायकुंवर, के.एस. बघेल, श्रीमती आकांक्षा खातरकर सहित कार्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कल्याणी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता बैतूल जिले की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर