VISITORS

0 1 4 8 0 9

June 28, 2026 6:49 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 6:49 am

इंदौर : नकली नोट प्रकरण में चार गिरफ्तार


इंस्टाग्राम पर वीडियो देखा और 50 हजार देकर 2 लाख के नकली नोट मंगवाए गिरफ्तार
शब्द अग्नि / इंदौर। इंस्टाग्राम पर रील देखकर नकली नोट मंगवाने वाले चार आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी दोस्त हैं और वे नकली नोट खपाने का बड़ा मार्केट बनाने की फिराक में थे। आरोपियों ने क्राइम ब्रांच को बताया कि नोट भेजने वाले ने खुद को गुजरात का बताया था । क्राइम ब्रांच उस आरोपी की तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया किमुताबिक आरोपियों ने दो लाख रुपए के नकली नोटों की कीमत के रूप में 50 हजार रुपए चुकाए थे।

इंस्टाग्राम रील देखकर अमीर बनने का ख्वाब 

वे इंस्टाग्राम पर रील देखकर शॉर्टकट में अमीर बनना चाहते थे। उनके कब्जे से दो लाख रुपए के नकली नोट, दो बाइक जब्त की गई है। दंडोतिया ने बताया कि गुरुवार रात को हमें सूचना मिली थी कि सदर बाजार क्षेत्र स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक दो चार युवकों के पास नकली नोट हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। बैग की तलाशी लेने पर 500 रुपए के 400 नकली नोट बरामद किए गए। पूछताछ में चार आरोपियों ऋषिकेश तोण्डे, वंश कैथवास, रितेश नागर और अकुंश यादव निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है। ये चारों दोस्त हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि इंस्टाग्राम पर हमने एक युवक का वीडियो देखा था । हमने फोन नंबर लेकर बात की तो उसने खुद को गुजरात का होना बताया। चारों ने ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में 50 हजार रुपए देकर पांच सौ रुपए के दो लाख रुपए के नोट मंगा लिए। इसके बाद ही वे धरे गए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर