VISITORS

0 1 8 8 3 7

August 13, 2026 4:43 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : किसान के साथ कार सौदे में धोखाधड़ी

 किश्तें न भरकर कार लेकर फरार युवक
शब्द अग्नि / इंदौर। लसुडिया पुलिस थाने में एक किसान की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। किसान जयपाल सिंह तंवर ने बताया कि उन्होंने अपनी 2022 मॉडल की कार MP09WL8264 अर्जुन सिंह को 10 लाख रुपए में बेची थी। सौदे के मुताबिक अर्जुन को 1 लाख रुपए तुरंत देना था और बाकी 9 लाख रुपए की बैंक किस्तें भरनी थीं। जयपाल के अनुसार, मई 2023 में अर्जुन ने कार अपने पास ले ली, लेकिन न तो उसने 1 लाख रुपए दिए और न ही 6 महीने से कोई किश्त भरी। जब जयपाल ने पैसे और किश्तों को लेकर बात की तो आरोपी बार-बार टालता रहा। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले जब फिर बात की तो आरोपी ने साफ कहा कि ना वह कार वापस देगा और ना ही किश्तें भरेगा । इसके बाद किसान ने लसुडिया थाने में शिकायत की। पुलिस ने अर्जुन सिंह राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और अब उसकी तलाश कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर