शिविरों में चयनित मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किए जाएंगे
शब्द अग्नि / प्रकाश पटेल
खण्डवा / राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट व शंकरा आई सेन्टर इन्दौर के सहयोग से जिले के विभिन्न ग्रामों में जून माह में मोतियाबिंद जांच शिविर लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इन शिविरों में चयनित मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि शंकरा आई सेंटर इंदौर के सहयोग से 2 जून को ओंकारेश्वर व धनगांव, 4 जून को पुनासा व अटूटखास, 9 जून को हरसूद, किल्लौद व रोशनी, 11 जून को खालवा व सहेजला, 18 जून को सेंधवाल व गुड़ीखेड़ा, 22 जून को मूंदी व जावर, 24 जून को छैगांवमाखन व पंधाना में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इन्दौर के सहयोग से 5 जून को जसवाड़ी व बड़गाँव गुर्जर, 11 जून को मूंदी, 12 जून को पंधाना, 15 जून को छैगांवमाखन, 17 जून को जावर व अमलपुरा, 19 जून को पुनासा व कालमुखी, 22 जून को सुलगांव व मोहना, 24 जून को खालवा व सिंगोट, तथा 29 जून को हरसूद व किल्लौद में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन कर मरीजों का जांच परीक्षण व उपचार किया जायेगा।
Author: Shabd Agni
.