शब्द अग्नि / पुष्पेंद्र दुबे
गंधवानी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर सखियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर गंधवानी से गायत्री माता मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया।
इस अवसर पर नवांकुर सखी पीयू गुप्ता ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नवांकुर सखियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजयुमो के जनजातीय कार्य प्रमुख रेवसिंह भाभर ने कहा कि बच्चों सहित सभी लोगों को वर्ष में कम से कम दो पौधे अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिषद जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
नवांकुर सखियों वर्षा बरफा, रागिनी बबेले, चंदा पाटीदार, लीला भावर, ऋषिका राठौड़, उर्मिला छाबड़ा, हरप्रीत कौर, चन्दनी छाबड़ा सहित अन्य सखियों का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।संतोष वानखेड़े ने भी पेड़ लगाने का संदेश दिया राकेश मोटसरा ने अपने संबोधन में पेड़ लगाने पर जोर दिया पर्यावरण संरक्षण पर बात रखी उन्होंने कहा कि पेड़ को काटना नहीं चाहिए प्रतिवर्ष पेड़ लगाना चाहिए दयाराम मुवेल ने जनअभियान परिषद के कार्यों पर बात रखी सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य सोहन डॉवेल मेंटर राजेश गहलोत छतरसिंह वास्केल करण सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन हरिओम मालविया ने किया, जबकि आभार अंतिम खेड़े ने माना। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
Author: Shabd Agni
.