VISITORS

0 1 8 8 3 9

August 13, 2026 6:53 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

गिर सोमनाथ : पैसों की वजह से भाई का क़त्ल

खौफनाक वारदात,  पैसों के झगड़े में  छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर, ये थी वजह

शब्द अग्नि / गिर सोमनाथ जिले में पैसों को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया  छोटे भाई हितुभा ने खाट की लकड़ी से वार कर अपने 38 वर्षीय भाई अजीत सिंह राठौड़ की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे  की जांच शुरू कर दी है. कत्ल की ये वारदात दिल दहलाने वाली है गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में मौजूद है  शांत गांव. जहां एक रात ऐसा तूफ़ान उठा जिसने पूरे  इलाके को दहला दिया. मामूली पैसों के विवाद ने दो सगे भाइयों को खून के रिश्ते से नहीं, बल्कि मौत की लकीर खींचकर अलग कर दिया  गुस्से में अंधे हो चुके छोटे भाई ने खाट की लकड़ी उठाई और बड़े भाई के सिर पर वो वार किया  कि सब कुछ खत्म कर दिया. कुछ ही मिनटों में घर की चौखट मातम से भर गई  और आंगन चीखों से गूंजने लगा. पुलिस  जब मौके पर पहुंची, तब एक भाई की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी थी. और दूसरे  भाई का जिंदगीभर के लिए  सलाखों के पीछे जाना तय हो गया था ]

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर